अमेजन के जंगलों में 'अल नीनो' का भयंकर तांडव, NASA सैटेलाइट ने पकड़ी छिपी हुई आग, 2027 तक मंडरा रहा खतरा

Science News: अल नीनो के कारण बढ़ी गर्मी से अमेजन के जंगलों में भीषण आग फैल रही है। NASA के सैटेलाइट ने ऐसी छिपी हुई आग का पता लगाया है जो सामान्य सैटेलाइट डेटा में दर्ज नहीं हो पा रही थी।

Science News: दुनिया के फेफड़े कहे जाने वाले अमेजन के विशाल जंगलों में इस समय अल नीनो (El Nino) के कारण खड़े हुए सबसे भीषण और खतरनाक आग के संकट से जूझ रहे हैं। अल नीनो की वजह से पूरे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भीषण सूखा पड़ा है, जिसने जंगलों में आग की लपटों को अप्रत्याशित रफ्तार से फैला दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि अमेजन में केवल वही आग नहीं जल रही जो उपग्रहों के कैमरों में सीधी दिखती है, बल्कि इसके घने कैनोपी यानी पेड़ों की छतरी के नीचे दर्जनों 'छिपी हुई आग' जल रही है, जिससे विनाश का दायरा आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक भयावह हो चुका है।

el nino wildfire

सैटेलाइट की नजर से भी बच रही अमेजन की आग

मनाउस में जहरीली हुई हवा और छाई धुंध

अक्टूबर 2026 की शुरुआत से ही नासा के FIRMS (फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम), ग्लोबल फायर एमिशन डेटाबेस और Worldview जैसे निगरानी प्रणालियों में अमेजन नदी के मध्य और पूर्वी हिस्सों में आग की घटनाओं में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया। 12 अक्टूबर 2026 को नासा के Aqua सैटेलाइट पर लगे MODIS उपकरण ने एक भयानक दृश्य रिकॉर्ड किया, जिसमें अमेजन नदी के दोनों ओर सैकड़ों किलोमीटर क्षेत्र में धुएं के विशाल गुबार उठते दिख रहे हैं। ब्राजील के अमेजोनस राज्य की राजधानी और 20 लाख की आबादी वाला मनाउस शहर जहरीले धुएं की आगोश में समा गया है। शहर में PM2.5 का स्तर 135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पार कर गया है, जो फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक है। खतरनाक वायु प्रदूषण को देखते हुए शहर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं को निलंबित कर दिया गया है और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

End of Feed