Cyclone: चक्रवात का कैसे रखा जाता है नाम? कब हुई थी इसकी शुरुआत, जानें

cyclone remal, tropical cyclone, indian ocean, tropical cyclones, cyclones in india, meteorological centre, IMD Alert, cyclone names, what is cyclone, Knowledge in Hindi, Knowledge Story, चक्रवात, चक्रवात रेमल, चक्रवात क्या है, हिंद प्रशांत क्षेत्र, मौसम विभाग, चक्रवात अलर्ट

Cyclone Remal: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी से बनने वाला चक्रवाल रेमल (Cyclone Remal) पश्चिम बंगाल से टकरा सकता है। यूं तो तटीय इलाकों में रहने वाले लोग सालाना किसी-न-किसी चक्रवात का सामना जरूर करते हैं। बीते साल मिचौंग, मोचा और बिपरजॉय जैसे चक्रवातों ने भीषण तबाही मचाई थी। आइये समझते हैं- आखिर चक्रवात क्या है? और चक्रवात के नाम कैसे रखे जाते हैं?

cyclone remal

चक्रवाती तूफान रेमल

क्या है चक्रवात? (What is Cyclone)

पानी की सतह पर उठने वाले तूफान को चक्रवात कहा जाता है। अंग्रेजी भाषा में इसे हम साइक्लोन (Cyclone) कहते हैं। चक्रवात निम्न वायुदाब के केंद्र में होता है। आसान शब्दों में कहें तो चक्रवात तेजी से चक्राकार घूमती हुई हवा होती है। उत्तरी गोलार्ध में यह एंटी-क्लॉकवाइज और दक्षिणी गोलार्ध में यह क्लॉकवाइज घूमती है।

End of Feed