40 साल की खोज के बाद CERN के वैज्ञानिकों को मिली कामयाबी, जानें क्या है 1000 करोड़ बार में सिर्फ एक बार होने वाली घटना

CERN के वैज्ञानिकों ने 40 साल की लंबी खोज के बाद 10 अरब में से 1 बार होने वाले दुर्लभ पार्टिकल डिके का पहला पुख्ता सबूत हासिल किया है। आसान भाषा में जानिए इस नई खोज के मायने और ब्रह्मांड के रहस्यों की पूरी कहानी।

कल्पना कीजिए कि आपको 1000 करोड़ यानी 10 अरब कंचों से भरी एक विशालकाय बोरी दे दी जाए, जिसमें सभी कंचे एक ही रंग के हों और सिर्फ एक कंचा बेहद खास और अलग रंग का हो। आपसे कहा जाए कि बिना देखे हाथ डालकर पहली ही बार में या उस एक कंचे को ढूंढ निकालना है, असंभव सा लगता है न? लेकिन यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) के भौतिक विज्ञानियों ने ठीक ऐसा ही एक नामुमकिन लगने वाला कारनामा कर दिखाया है। तकरीबन 40 साल की लंबी खोज के बाद, वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में घटने वाली एक ऐसी दुर्लभ घटना का सबूत ढूंढ निकाला है, जो औसतन 10 अरब पार्टिकल डिके यानी कणों के टूटने में सिर्फ एक बार होती है। इस खोज से भौतिकी के वे छिपे हुए राज सामने आ सकते हैं, जिन्हें आज के सबसे बड़े सुपर-मशीन भी सीधे तौर पर पकड़ नहीं पाते। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि CERN के LHCb प्रयोग में वैज्ञानिकों को क्या मिला और यह खोज दुनिया के लिए क्यों इतनी खास है।

CERN Rare Particle Decay Science

करोड़ों में एक बार होने वाली घटना मिली (Newsroom Verified AI Image)

क्या है यह 'दुर्लभ कण' और कैसे हुआ यह करिश्मा?

इस पूरी खोज के केंद्र में एक सूक्ष्म कण है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में Bd (बी-डी) पार्टिकल कहा जाता है। यह कण दो बुनियादी कणों से मिलकर बनता है, ब्यूटी क्वार्क और डाउन एंटीक्वार्क, जब यह Bd कण टूटता है या डिके होता है, तो यह कई दूसरे कणों में बदल सकता है। लेकिन बेहद दुर्लभ मामलों में, यानी लगभग 10 अरब में से केवल 1 बार, यह कण टूटकर दो म्यूऑन्स (μ+ μ−) की जोड़ी में बदल जाता है। म्यूऑन (Muon) को ऐसे जान लीजिए कि ये एक एलिमेंट्री सबएटॉमिक पार्टिकल है, जो इलेक्ट्रॉन की तरह ही होते हैं, लेकिन वजन में उनसे काफी भारी होते हैं।

End of Feed