नॉलेज

ISRO का पहला सौर मिशन, आज ही के दिन लॉन्च हुआ था आदित्य-एल1; जानें इससे जुड़ी खास बातें

Solar Mission of India: इसरो का पहला सौर मिशन, जिसे भारत ने सूरज की स्टडी करने के लिए लॉन्च किया था। आज ही के दिन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग की गई थी। भारत का यह पहला ऐसा मिशन था, जिसके तहत सूर्य की निगरानी करनी थी। आपको बताते हैं कि आखिर ISRO का यह मिशन क्या था।

Image

आदित्य-एल1 मिशन।

Photo : iStock

Mission Aditya-L1: 2 सितंबर 2023 ये वो तारीख है, जिसने भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया। यही वो दिन था, जब भारत ने सूरज की स्‍टडी करने के लिए अपने पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 को लॉन्च किया था। हालांकि, इसे इसी साल चार जनवरी 2024 को हेलो कक्षा में स्थापित किया गया। आपको बताते हैं कि भारत ने इस मिशन पर कितना खर्च और इसके पीछे का मकसद क्या था।

मिशन का नाम बदलकर क्यों किया गया आदित्य-एल1?

इस मिशन की नीव रखी गई थी साल 2008 में। अंतरिक्ष विज्ञान सलाहकार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के बाद इसकी रूपरेखा तैयार की गई। इस मिशन का उद्देश्य सौर कोरोना, प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सौर पवन के बारे में जानकारी इकट्ठा करना था। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2016-2017 में तीन करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। हालांकि, बाद में मिशन का दायरा बढ़ाया गया और यह लैग्रेंज बिंदु पर रखा जाने वाला एक व्यापक सौर और अंतरिक्ष पर्यावरण वेधशाला बन गया। इसलिए मिशन का नाम बदलकर आदित्य-एल1 कर दिया गया। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को एल-1 बिंदू के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 178 दिन लगते हैं।

इस मिशन के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए

आदित्य-एल1, सूर्य की स्टडी करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) कैटेगरी का भारतीय सौर मिशन है। सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 15 लाख किमी होने के कारण इस मिशन के माध्यम से सूर्य की स्टडी करना था। इस मिशन के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए। ये मिशन करीब पांच साल तक चलेगा। इस दौरान आदित्य सूर्य का अध्ययन करता रहेगा।

भारत का यह पहला ऐसा मिशन था, जिसके तहत सूर्य की निगरानी करनी थी। इसरो का इस मिशन के माध्यम से पता लगाने का मकसद था कि जब सूर्य एक्टिव होता है तो क्या होता है। इसलिए इसरो ने एल1 मिशन को लॉन्च किया, जिसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 125 दिन का समय लगा।

नियमित दिशा सुधार की होती है आवश्यकता

लैग्रेंज पॉइंट्स अंतरिक्ष में वे विशेष स्थान हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी जैसे दो बड़े परिक्रमा करने वाले पिंडों की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां एक-दूसरे को संतुलित करती हैं। इसका मतलब यह है कि एक छोटी वस्तु, जैसे कि अंतरिक्ष यान, अपनी कक्षा को बनाए रखने के लिये अधिक ईंधन का उपयोग किए बिना इन बिंदुओं पर रह सकती है। कुल पांच लैग्रेंज पॉइंट होते हैं, जिनमें से हर एक की अलग-अलग विशेषताएं होती हैं।

एल1 को सौर अवलोकन के लिए लैग्रेंज बिंदुओं में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। एल1, एल2 और एल3 बिंदु अस्थिर हैं, जिसका मतलब है कि एक छोटी सी गड़बड़ी के कारण कोई वस्तु उनसे दूर जा सकती है। इसलिए इन बिंदुओं की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों को अपनी स्थिति बनाए रखने के लिये नियमित दिशा सुधार की आवश्यकता होती है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल