2 साल बाद 'फायरबॉल' की क्यों हो रही चर्चा; खोज के कुछ घंटे बाद ही आसमान में दिखी हरे रंग की रोशनी

Smallest Asteroid: पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी आफतों पर वैज्ञानिक अपनी पैनी निगाह रखते हैं, लेकिन 2022 में एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से उस वक्त टकराया जब दो घंटे पहले ही उसे खोजा गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अबतक का सबसे छोटा एस्टेरॉयड है। 2022 WJ1 से भी छोटी अंतरिक्ष चट्टानें हर दिन पृथ्वी से टकराती हैं। हालांकि, उनमें से किसी को भी सही ढंग से मापा नहीं गया है।

Smallest Asteroid: पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी आफतों पर वैज्ञानिक अपनी पैनी निगाह रखते हैं, लेकिन 2022 में एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से उस वक्त टकराया जब दो घंटे पहले ही उसे खोजा गया था। हाल ही में उससे जुड़ा हुआ एक स्टडी सामने आई है जिसमें उसके आकार, प्रभाव इत्यादि के बारे में विस्तार से समझाया गया है। शुरुआत में इसे 'फायरबॉल मीटियर' (Fireball Meteor) कहा गया।

Fireball meteor

फायरबाल मीटियोर (फाइल फोटो)

साल 2022 में कनाडा के आसमान में एक हरी रोशनी देखी गई थी। दरअसल, यह रोशनी फटते हुए एक एस्टेरॉयड की थी, जो पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होने के बाद आग के गोले में तब्दील हो गया और देखते ही देखते फट गया। यह अबतक की सबसे छोटी अंतरिक्ष चट्टान थी, जिसे सटीकता के साथ मापा गया था।

End of Feed