भारत-रूस के बीच आज ही के दिन हुई थी शांति, सहयोग और मैत्री संधि; जानिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम

9 August History: इतिहास में नो अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। साल 2005 में नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा। वहीं, 1831 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1831 में अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • 1942 में महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
  • 1971 में भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

9 August History: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में नौ अगस्त का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया।

Today_History_1.

आज का इतिहास

1971 में यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस होने लगा था। ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को नौ अगस्त ही के दिन उन्होंने भारत के उस समय के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर बनी।

End of Feed