नॉलेज

भारत का तो पता होगा, पर अमेरिका में कब हुआ था पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर? जानें इतिहास

6 October History: दुनिया के इतिहास में 6 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। अमेरिका में आज ही के दिन पहली बोलती फिल्म 'द जैज सिंगर' का प्रीमियर हुआ था। हालांकि, कुछ साल बाद भारत में मूक सिनेमा को आवाज मिल गई थी। भारत की पहली बोलती फिल्म का नाम 'आलम आरा' था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 अक्टूबर को US में हुआ था पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर।
  • 'द जैज सिंगर' US की पहली बोलती फिल्म थी।
  • न्यूयॉर्क में 'द जैज सिंगर' का हुआ था प्रीमियर।

6 October History: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के मूक सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ।

सिनेमा की बात हो तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज हुई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1957 : सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इजरायल के साथ शांति वार्ता के लिए गंभीर प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप का झटका था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा, क्योंकि इसका केंद्र गैर रिहायशी इलाकों में था।

2006 : संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007 : जेसन लुईस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

2007 : परवेज मुशर्रफ एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित।

2007 : कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2008 : वैश्विक मंदी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फैसला किया।

2010 : दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता।

2011 : तुहोकू भूकंप और सुनामी के बाद क्षतिग्रस्त हुए जापानी संयंत्रों में सामान्य कामकाज दोबारा शुरू हुआ।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें