नॉलेज

महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशी जमीं में भी अंग्रेजी कानून के खिलाफ निकाला था मार्च, मिला था भारी जनसमर्थन

6 November History: दुनिया के इतिहास में 6 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के देश महात्मा गांधी ने साल 1913 में अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ एक मार्च किया था जिसे 'ग्रेट मार्च' के नाम से जाना जाता है। इसके अतिरिक्त आज ही के दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन हुआ था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1763 में ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराया था।
  • 1860 में अब्राहम लिंकन को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था।
  • 2020 में ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा ने मचाई थी तबाही।

6 November History: महात्मा गांधी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई न सिर्फ भारत में शुरू की, बल्कि विदेश में भी वह इसके खिलाफ डटकर लड़े जिसका गवाह दक्षिण अफ्रीका है। आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे ‘ग्रेट मार्च’ के नाम से जाना जाता है।

इस मार्च में करीब दो हजार भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकासल से नेटाल तक की पदयात्रा की थी। साल 1906 में ट्रांसवैल सरकार ने दक्षिण अफ्रीका की भारतीय लोगों के पंजीकरण के लिए अपमानजनक अध्यादेश जारी किया जिसके बाद इस कानून का विरोध किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में छह नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया। 1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ स्वेज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। 1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।

2020 : ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत।

2021 : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत, कई घायल।

2022 : तंजानिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें