नॉलेज

जब युक्ता मुखी ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें आज की तारीख का इतिहास

5 December History: इतिहास में पांच दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। आज ही के दिन बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1898 में उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का हुआ था जन्म।
  • 1971 में भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में दी मान्यता।

5 December History: भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ दिया। सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971 : भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1998 : रूस भारतीय नौसेना के लिए ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

2005 : ब्रिटेन ने कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।

2013 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

2020 : देश में कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96.08 लाख से अधिक हुई।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें