नॉलेज

जब तख्त की लड़ाई में एक भाई ने कराई दूसरे की हत्या, इतिहास की इस घटना को कितना जानते हैं आप

30 August History: दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, आज ही के दिन तख्त-ओ-ताज के खातिर एक भाई दूसरे भाई का हत्यारा बन गया। बात है 1659 की जब शाहजहां के उत्तराधिकारी दारा शिकोह की उनके ही छोटे भाई ने हत्या करवा दी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1928 में ‘द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग’ की भारत में स्थापना।
  • 1984 में अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
  • 2003 मेंरूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

30 August History: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह की 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने हत्या करवा दी थी।

दारा शिकोह को 1633 में शाहजहां ने अपना उत्तराधिकारी बनाया था। यह बात दारा के अन्य भाइयों को स्वीकार नहीं थी। लिहाजा शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:

1659 : औरंगजेब ने दारा शिकोह की दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : ‘द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग’ की भारत में स्थापना।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को गलत ठहराने का दावा किया।

2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम अभियान औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हुई।

2021: अफगानिस्तान में तैनात शेष अमेरिकी सैनिक स्वदेश रवाना, युद्ध में अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें