देश आज मना रहा सांख्यिकी दिवस, जानिए और क्यों खास है 29 जून की तारीख

29 June History: हर साल आज ही के दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। इसके अतिरिक्त 1997 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
  • सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।
  • भारत और अमेरिका में 10 वर्षीय समग्र समझौता।

29 June History: सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Today_History

आज का इतिहास

इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

End of Feed