नॉलेज

जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने कब और कहां से भरी थी उड़ान? जानें आज की तारीख का इतिहास

27 August History: दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की हुई थी। वहीं, जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने आज ही के दिन जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1604 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना।
  • 1781 में हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
  • 1991 में मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

27 August History: प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल, सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना।

1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। इस विमान को अर्न्स्ट हेइंकेल की जर्मन विमान निर्माण कंपनी ने डिजाइन किया था।

1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना।

1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004 : पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें