नॉलेज

जब कार बम धमाके से दहला था मुंबई, 50 से ज्यादा लोगों ने गंवाई थी जान; जानें आज की तारीख का इतिहास

25 August History: दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वहीं, शेन वार्न के नाम भी एक शानदार उपलब्धि दर्ज है।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1957 में भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
  • 1980 में जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1991 में बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

25 August History: इतिहास में 25 अगस्त की तारीख पर खेल जगत से जुड़ी तीन बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। पहली घटना की बात करें तो 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:

1351 : सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी।

1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

1957 : भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।

1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1980 : जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।

1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्यौरा जारी किया, जिसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी।

1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।

2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए।

2003: मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल।

2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

2018 : भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें