नॉलेज

जब पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी गईं तस्वीरें, इतिहास में 20 मई के नाम दर्ज हैं कई रोचक घटनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2024, 09:27 AM IST

20 May History: आज ही के दिन पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें सामने आई थीं। 20 मई, 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके अलावा ब्रिटेन की पुलिस ने पहली बार शांति भंग करने पर आमादा लोगों पर आंसू गैस के गोले दागने की अनुमति दी थी।

Image

20 मई का इतिहास

Photo : Times Now Digital

20 May History: देश-विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस (Tear Gas) के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल, वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई।

अन्य घटनाओं की बात करें, तो यह दिन अंतरिक्ष (Space Science) इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई, 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

Hubble Telescope

हबल स्पेस टेलीस्कोप

इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की एक मजेदार मध्यकालीन परंपरा का निर्वाह भी इसी दिन किया गया। दरअसल, यहां एक बहुत पुरानी प्रथा के तहत समय समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप (Japan Earthquake) में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 : बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली 'पिनाका' का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान (Pakistan) ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया।

2021 : अफगानिस्तान में हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर हमला, 13 लोगों की मौत।

2022 : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सात लाख से अधिक प्रभावित।

2022 : भारत के प्रथम पूर्ण खगोल मिशन एस्ट्रोसैट ने ब्लैकहोल के 500वीं बार निर्माण होने का पता लगाया।

End of Article