नॉलेज

विश्वनाथन आनंद ने कब जीती थी विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप? जानें इतिहास

2 August History: इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन भारत के विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वहीं, 2010 में पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ की वजह से 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Image

विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1790 में अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
  • 1944 में तुर्किये ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1955 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।

2 August History: देश में खेलों के इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास महत्व रखता है। दरअसल, यही वह दिन है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे।

दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।

1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।

1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगलि वेंकय्या का जन्म।

1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।

1944 : तुर्किये ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।

1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।

1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया।

1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।

1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001 : पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें