Aaj Ka Itihas 19 September: बटला हाउस एनकाउंटर में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा हुए थे शहीद; जानें पूरा घटनाक्रम

19 September History: दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन दिल्ली के बटला हाउस इलाके में हुई एक मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर हो गए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हुए थे। मुठभेड़ के छह दिन पहले दिल्ली में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1957 में अमेरिका ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1983 में ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप स्वतंत्र हुए।
  • 1988 में इज़राइल ने हॉरिजन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

19 September History: दिल्ली में 19 सितंबर, 2008 को बटला हाउस इलाके में हुई मुठभेड़ की एक घटना ने देश में राजनीतिक हलचल तेज कर दी थी। इस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे, जबकि दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।

Batla House Encounter

बाटला हाउस एनकाउंटर

तेरह सितंबर 2008 को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। इन्हीं धमाकों की जांच के दौरान यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ पर ‘बटला हाउस’ नाम से फिल्म भी बनी है।

End of Feed