नॉलेज

तीन बार लगातार देश के PM बनने वाले नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज; जानें इतिहास की रोचक घटनाएं

17 September History: दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन साल 1950 में देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ, जिन्होंने नौ जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ ही पीएम मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हो गए हैं।

Image

पीएम मोदी का जन्मदिन आज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1956 में भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।
  • 1957 में मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1974 में बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

17 September History: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल, वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। इस साल नौ जून को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हो गए हैं। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया।

एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।

देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1867 : प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म। वह प्रसिद्ध साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजे थे।

1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।

1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।

1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।

1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जॉर्डन के बीच कैंप डेविड समझौता।

1982 : भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

2020 : लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत

SpaceX के बाद ड्रैगन ने लगाई बड़ी छलांग, समुद्र में 'जाल' से पकड़ा रीयूजेबल रॉकेट बूस्टर; जानिए इसकी खासियत