नॉलेज

क्रांति के पोस्टर बॉय हैं चे ग्वेरा, क्यूबा के तख्तापलट में था अहम योगदान; जानें आज का इतिहास

14 June History: इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। क्यूबा क्रांति के पोस्टर बॉय चे ग्वेरा (Che Guevara) की जयंती है। उनकी मोटर साइकिल डायरीज लोगों को खूब लुभाती है और आज भी वो लोगों की टीशर्ट में दिख जाते हैं।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

14 June History: इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं।

राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।

देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म।

1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।

1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चे ग्वेरा (Che Guevara) का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।

Che Guevara

चे ग्वेरा

1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।

1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।

1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का जन्म।

1969 : जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf ) का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।

2023 : यूनान में नौका डूबने से 78 प्रवासियों की मौत, दर्जनों लापता ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें