नॉलेज

आतंकी हमले से जब छलनी हुआ था सबसे ताकतवर देश का सीना; जानिए इतिहास के पन्नों में क्या कुछ है दर्ज

11 September History: इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका 11 सितंबर की तारीख को शायद ही कभी भुला पाए, क्योंकि इस दिन अमेरिका पर घातक आतंकी हमला हुआ था। इसके अलावा आज ही के दिन शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने एक चर्चित भाषण दिया था।

Image

अमेरिकी आतंकी हमला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1919 में अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
  • 1961 में विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
  • 2020 में सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन।

11 September History: इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी। साल 2001 में 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन मुख्यालय को निशाना बनाया। इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जाता है।

इसके अलावा, 11 सितंबर की तारीख को स्वामी विवेकानंद के एक चर्चित भाषण से जोड़कर देखा जाता है, जो उन्होंने 1893 को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान दिया था।

देश-दुनिया में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1893 : अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया।

1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।

1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।

1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

1922 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र ‘द सन न्यूज पिक्टोरियल’ की शुरुआत।

1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन।

1951 : फ्लोरेंस चाडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं।

1961 : विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।

1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के पास दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।

2001: अमेरिका में आतंकवादियों ने विमानों का अपहरण कर न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन मुख्यालय और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया।

2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।

2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

2015: सऊदी अरब में मस्जिद अल-हरम में क्रेन गिरने से 111 लोगों की मौत, 394 लोग घायल।

2019 : अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।

2020 : सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article