नॉलेज

हाथ में गीता और चेहरे पर मुस्कान... जब 18 साल का क्रांतिकारी युवा खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर झूल गया; जानें इतिहास

11 August History: इतिहास में 11 अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन एक युवा क्रांतिकारी फांसी हाथों पर गीता लिए खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर झूल गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की, जिन्हें अंग्रेजों ने 1908 में फांसी दी थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1908 में क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
  • 1960 में अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1984 में तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

11 August History: देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त, 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी। यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया।

खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1347 : अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजगद्दी संभाली और बहमनी साम्राज्य की स्थापना की।

1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : पर्सिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 : दादरा और नागर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

2012: ईरान के तबरिज के निकट आए भूकंप में कम से कम 306 लोगों की मौत, 3,000 अन्य घायल

2017: मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में दो यात्री ट्रेन एक-दूसरे से टकराईं, कम से कम 41 लोगों की मौत और 179 अन्य घायल।

2023: रूस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के लिए लूना 25 नामक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया। यह 1976 के बाद रूस का पहला चंद्रमा मिशन था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें