नॉलेज

जब सीरिया में आए विनाशकारी भूंकप ने लील ली थी 20,000 लोगों की जान; जानिए आज की तारीख का इतिहास

10 August History: इतिहास में 10 अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था। जिसके चलते 20,000 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आज ही के दिन बच्‍चों का च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1809 में इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
  • 1894 में देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।
  • 1979 में उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।

10 August History: साल के आठवें महीने का दसवां दिन कई छोटी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इनमें एक दिलचस्प खबर यह है कि बच्चों का चहेता आभासी चरित्र स्पाइडरमैन पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के पर्दे पर भी नजर आया। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडरमैन लंबे वक्त तक दुनियाभर में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा।

देश दुनिया के इतिहास में दस अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।

1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।

1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।

1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।

1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।

1962 : आज ही के दिन बच्‍चों का च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।

1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।

2000 : पड़ौसी देश श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2000 : आत्मनिर्णय के अधिकार पर जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

2001 : रूस ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को सशर्त समर्थन दिया।

2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।

2006 : तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

2008 : चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें