नॉलेज

लड्डू विवाद में उलझे आंध्र प्रदेश का भाषायी आधार पर कब हुआ था गठन? जानें एक अक्टूबर का इतिहास

1 October History: दुनिया के इतिहास में 1 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन साल 1953 में एक नए प्रदेश का गठन हुआ था। बता दें कि एक अक्टूबर, 1953 को भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी। इसके अतिरिक्त आज ही के दिन लड़कियों की शादी की उम्र 14 से बढ़ाकर 18 की गई थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

1 October History: इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी होती है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है।

इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें, तो यही वह दिन है, जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष तय किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1574 : सिख गुरु अमर दास जी का निधन।

1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।

1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।

1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।

1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।

2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें