Editorial Guidelines

ABOUT THE WEBSITE: डेट ऑफ फाउंडिंग, लीडरशिप, पब्लिक इंटेरेस्ट, फेयर प्ले, इंडिपेंडेंट/सब्सिडियरी ऑफ, न्यूज प्रोवाइडर//THPL

इस दस्तावेज का उद्देश्य timesnowhindi.com के लिए काम करने वाले सभी पत्रकारों का मार्गदर्शन करने वाली संपादकीय नीतियों को सूचीबद्ध करना है। इन नीतियों का टाइम्स नेटवर्क के अंतर्गत संचालित किसी भी न्यूज चैनल की संपादकीय नीतियों और मानकों से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। यह दस्तावेज नैतिक पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार की गई सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और विभिन्न प्रकार की कंटेंट सामग्री के वर्गीकरण का संकलन है। इसमें दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना सभी पत्रकारों के लिए आवश्यक है, ताकि पत्रकारिता के उच्च नैतिक और पेशेवर मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।

तीन मुख्य स्तंभ

  • पारदर्शिता
  • सटीकता
  • विश्वसनीयता

कंटेंट के नियम

सटीकता: लेखक और संपादकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हो और उसकी सत्यता तथा प्रासंगिकता की पुष्टि रिपोर्टर और/या कॉपी एडिटर द्वारा की गई हो।

विश्वसनीयता: प्रत्येक लेख में उससे जुड़े लोगों का उल्लेख होना चाहिए, जैसे लेखक, रिपोर्टर, योगदानकर्ता और संपादक।

श्रेय: लेखक/पत्रकारों को अन्य स्रोतों की सामग्री का उपयोग करते समय, जहां आवश्यक हो, उचित श्रेय और स्रोत का उल्लेख करना अनिवार्य है। बिना उचित क्रेडिट दिए किसी अन्य स्रोत की सामग्री को अपनी सामग्री के रूप में प्रकाशित नहीं किया जाना चाहिए।

बायलाइन: किसी लेख पर पत्रकार या लेखक का नाम तभी दिया जाना चाहिए, जब उसने उस लेख को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी और इनपुट का भी उचित उल्लेख किया जाना चाहिए।

निष्पक्षता: बिना किसी पूर्वाग्रह के संतुलित समाचार कवरेज हमारी कार्यप्रणाली का मूल सिद्धांत होना चाहिए।

समर्थन या प्रचार: लेखक/पत्रकारों को टेक्स्ट, वीडियो या तस्वीरों के माध्यम से किसी व्यक्ति या संस्था का समर्थन अथवा प्रचार नहीं करना चाहिए, जब तक कि संपादक अपने विवेक से यह न तय करे कि संबंधित जानकारी पाठकों के लिए उपयोगी और प्रासंगिक है।

कार्य संचालन के सिद्धांत

तेजी से अधिक सटीकता को प्राथमिकता: खबर प्रकाशित करने में हमें एक मिनट की देरी हो सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि खबर पूरी तरह सटीक हो। गति से अधिक महत्व तथ्यों की पुष्टि का है।

गलती होने पर उसे स्वीकार करना: अनजाने में हुई गलतियों को तुरंत सुधारा जाना चाहिए। यदि सामग्री में कोई तथ्यात्मक या महत्वपूर्ण बदलाव किया जाता है, तो उसके साथ एक फुटनोट या सुधार संबंधी टिप्पणी दी जानी चाहिए, जिसमें किए गए संशोधन का उल्लेख हो। हालांकि, वर्तनी की सामान्य गलतियों, टाइपिंग की त्रुटियों आदि में किए गए सुधारों के लिए ऐसी टिप्पणी आवश्यक नहीं होगी।

सामग्री सर्वोपरि है

हमारे द्वारा तैयार की गई सामग्री वेब पर उपलब्ध एक स्थायी डिजिटल संग्रह का हिस्सा बनी रहती है, जिसे कोई भी व्यक्ति देख और पढ़ सकता है। किसी भी सामग्री को प्रकाशित करने के बाद हटाया या अप्रकाशित नहीं किया जाना चाहिए, सिवाय उन असाधारण परिस्थितियों के, जब उस सामग्री का मौजूद रहना निम्नलिखित स्थितियों में से किसी का कारण बनता हो:

1. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: जब सामग्री के बने रहने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो।
2. किसी व्यक्ति या संस्था की सुरक्षा को खतरा: जब सामग्री किसी व्यक्ति या संस्था की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करती हो।
3. कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन: जब सामग्री कानूनी नियमों या प्रावधानों का उल्लंघन करती हो।
4. संपादकीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन: जब सामग्री निर्धारित संपादकीय मानकों और दिशानिर्देशों के विपरीत हो।
5. ऐसी गंभीर त्रुटियां जिन्हें सुधारा नहीं जा सकता: जब सामग्री में ऐसी गलतियां हों जिन्हें किसी भी तरह ठीक करना संभव न हो और जिन्हें देखते हुए सामग्री को हटाना अनिवार्य हो।

कार्यों के प्रकार

1. समाचार: तथ्यों पर आधारित ऐसी खबर, जिसकी पुष्टि रिपोर्टर और संपादकों द्वारा की गई हो।

2. विश्लेषण: किसी विषय या घटनाक्रम का गहन विश्लेषण, जिसे संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाता है।

3. व्याख्यात्मक लेख: जटिल मुद्दों और विषयों को सरल, रोचक और आसानी से समझ में आने वाली भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि पाठक उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

4. सूचीबद्ध लेख: किसी विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सूची के रूप में प्रस्तुत करना, ताकि पाठक कम समय में आसानी से उन्हें पढ़ और समझ सकें।

5. विचार: विद्वानों, उद्योग जगत के प्रमुख लोगों, सार्वजनिक हस्तियों और संस्थान के आंतरिक विशेषज्ञों के विचारों एवं दृष्टिकोण पर आधारित लेख।

6. एक्सक्लूसिव: विशेष साक्षात्कार या ऐसी महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट जानकारी, जिसे प्राप्त करने के लिए सामान्य पत्रकारिता के दायरे से आगे बढ़कर प्रयास करना आवश्यक हो।

7. समीक्षा: किसी कार्यक्रम, कला, शो, फिल्म या पुस्तक की आलोचनात्मक समीक्षा और मूल्यांकन।

8. वीडियो: स्वतंत्र रूप से तैयार की गई वीडियो सामग्री के साथ-साथ टेक्स्ट आधारित खबरों को अतिरिक्त जानकारी और संदर्भ प्रदान करने वाले वीडियो।

9. कॉलम: अनुभवी पत्रकारों और विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों द्वारा नियमित या विशेष रूप से लिखे गए विचारपरक लेख।

10. फैक्ट चेक: फर्जी खबरों, भ्रामक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी सामग्री की तथ्यात्मक जांच करना, जिनकी सत्यता की पुष्टि आवश्यक हो।

11. फोटो गैलरी: ऐसी खबरों और घटनाओं को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करना, जिन्हें शब्दों की तुलना में चित्रों के जरिए अधिक प्रभावी ढंग से बताया जा सकता है।

12. लाइव ब्लॉग: चुनाव, महत्वपूर्ण भाषणों, संसद सत्रों, क्रिकेट मैचों, ऑस्कर समारोह और अन्य बड़े आयोजनों से जुड़ी घटनाओं का लगातार और वास्तविक समय (Real Time) में अपडेट देना।

समाचार एवं संपादकीय दिशानिर्देश