सिंगापुर में गायक जुबिन के शव का पोस्टमार्टम हुआ, आज असम आएगा पार्थिव शरीर

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात शर्मा को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में ‘समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’हुई थी। शर्मा ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा और तैराकी के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे।

Zubeen Garg Death : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मशहूर गायक जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिंगापुर में पूरा हो गया। शर्मा ने कहा कि पार्थिव शरीर उनके साथ आए लोगों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘हम सभी के चहेते जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया। उनका पार्थिव शरीर वहां उनके साथ गई टीम के सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा जा रहा है।’

zubin garg

समुद्र में तैरने के दौरान हुई जबिन की मौत। तस्वीर-ANI

समुद्र में तैरने के दौरान हुई जबिन की मौत

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात शर्मा को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में ‘समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’हुई थी। शर्मा ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा और तैराकी के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे और लाइफ गार्ड ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था, लेकिन गर्ग ने ऐसा नहीं किया।

End of Feed