आंध्र प्रदेश की सियासत में गरमाया बिजली डील का मुद्दा, वाईएसआरसीपी ने नायडू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू की सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने दावा किया कि नायडू सरकार की बिजली डील जनविरोधी सौदा है। आपको बताते हैं कि पार्टी ने क्या कुछ कहा।

आंध्र प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बड़ा घोटाले के मुद्दे ने जोर पकड़ रखा है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की जनता को ₹4.60 प्रति यूनिट की महंगी बिजली डील के जरिए 25 साल के आर्थिक बोझ में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है।

YSRCP vs Chandrababu Naidu

चंद्रबाबू नायडू की सरकार पर वाईएसआरसीपी का आरोप।

चंद्रबाबू नायडू सरकार पर वाईएसआरसीपी ने लगाए आरोप

वाईएसआरसीपी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने सेंट्रल पीएसयू SECI से ₹2.49 प्रति यूनिट पर 7,000 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीदने का पारदर्शी करार किया था, जिससे राज्य को ₹1 लाख करोड़ की बचत होती। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने Axis Energy से ₹4.60 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने का करार किया, जिसमें न कोई ओपन टेंडर था, न ही प्रतिस्पर्धी बोली।

End of Feed