मेटा को यूथ कांग्रेस का 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा- अकाउंट्स से पाबंदी हटाओ, वरना दफ्तरों में करेंगे तालाबंदी

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने विपक्षी नेताओं व पत्रकारों के प्रतिबंधित सोशल मीडिया अकाउंट बहाल करने के लिए मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने मांग की है कि विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों के भीतर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मेटा के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। संगठन ने कहा है कि यह लड़ाई अदालतों के साथ-साथ सड़कों पर भी लड़ी जाएगी।

iyc

मेटा को यूथ कांग्रेस का 7 दिन का अल्टीमेटम (फोटो- IYC)

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मेटा भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और विपक्ष की आवाज दबा रहा है। संगठन के मुताबिक राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए। IYC का दावा है कि उसके राष्ट्रीय और विभिन्न राज्यों के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी पोस्ट बिना किसी पूर्व सूचना के हटाई जा रही हैं।

End of Feed