हाइब्रिड खतरों और मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में तैयार रहें युवा अधिकारी...सेना कमांडर ने क्यों की ये अपील?

Indian Army News: नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए सेना कमांडर ने उनके समर्पण, अथक परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसकी बदौलत उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित वर्दी धारण की।

Lieutenant General Dheeraj Seth: दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा कि उभरती तकनीक, सूचना प्रभुत्व और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स भविष्य के युद्धक्षेत्रों को तेजी से बदल रहे हैं, जहां हाइब्रिड, निरंतर और अप्रत्याशित खतरे सामने आ रहे हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों से बौद्धिक रूप से चुस्त, तकनीकी रूप से जागरूक और संचालन के लिहाज से अनुकूलनशील बने रहने का आह्वान किया।

हाइब्रिड खतरों और मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में तैयार रहें युवा अधिकारी...सेना कमांडर

हाइब्रिड खतरों और मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में तैयार रहें युवा अधिकारी...सेना कमांडर

लेफ्टिनेंट जनरल सेठ शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में आयोजित विंटर टर्म पासिंग आउट परेड की समीक्षा के दौरान नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed