उपराष्ट्रपति चुनाव : 'नंबर किसके पास है आपको पता है', वोटिंग से पहले थरूर का बड़ा बयान

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में थरूर ने कहा कि 'उपराष्ट्रपति पद का चुनाव महत्वपूर्ण है, इसलिए हम अपना वोट डालेंगे। आपको पता है कि नंबर किसके पास है, अब मैं इस पर क्या कह सकता हूं।' इस बीच, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के विजयी होने की उम्मीद जताई।

Vice president election : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष अपना वोट डालेगा लेकिन एनडीए और विपक्षी पार्टियों के बीच मतों का अंतर है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में थरूर ने कहा कि 'उपराष्ट्रपति पद का चुनाव महत्वपूर्ण है, इसलिए हम अपना वोट डालेंगे। आपको पता है कि नंबर किसके पास है, अब मैं इस पर क्या कह सकता हूं।' इस बीच, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के विजयी होने की उम्मीद जताई। बघेल ने कहा कि राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे।

shashi tharoor

तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं शशि थरूर। तस्वीर-PTI

NDA के उम्मीदवार हैं राधाकृष्णन

सी. पी. राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी से है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा। मंगलवार देर शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी के अनुसार, मतदान मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा। देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), तथा 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं। निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं।

End of Feed