Aaj Ki Taza Khabar LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में आज राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला....नेपाल के घटनाक्रम पर भारत नजर बनाए हुए
Aaj Ki Taza Khabar 9 Sep 2025 LIVE: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज तय करेंगे कि अगला उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन होंगे या विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन के कमरा संख्या F-101 (वसुधा) में होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। वह हिमाचल के कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मोदी प्रभावित लोगों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। उधर, पीटर नवारो फिर भारत पर साधा निशाना व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी पीटर नवारो ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर भारत पर निशाना साधा है। रूस के साथ भारत के तेल व्यापार पर कई दिनों तक तीखी आलोचना करने के बाद नवारो ने अब ब्रिक्स समूह के उन देशों पर भी निशाना साधा है, जिनका भारत भी हिस्सा है।
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में आज राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला....नेपाल के घटनाक्रम पर भारत नजर बनाए हुए
नेपाल के मंत्री ने इस्तीफा देते हुए प्रदर्शन का समर्थन किया
नेपाल के घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
मणिपुर में भाजपा के तीन नेता कांग्रेस में शामिल
भारत और चीन को मिलकर करना चाहिए अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला, बोले चीनी राजदूत
ठाणे में इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत, उसकी बहू घायल
अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक महिला इल्मा जेहरा जमाली (26) को चोटें आईं, जबकि उसकी सास नाहिद जैनुद्दीन जमाली (62) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
