गुजरात में अंबाजी के प्रसिद्ध भादरवी पूनम मेले के सेवा कैंपों में फिल्मों गानों पर डांस, आसमान पर पहुंचा 'योगी देवनाथ' का पारा

गुजरात में अंबाजी के प्रसिद्ध भादरवी पूनम मेले के सेवा कैंपों में फिल्मों गानों पर डांस, 'योगी देवनाथ' का पारा आसमान पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन गुजरात में भी ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। जहां धार्मिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मों गानों पर महिला डांसर को बुलाकर नृत्य करवाया गया। इन मामलों में सामने आने के गुजरात के योगी कहे जाने वाले महंत देवनाथ बापू ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Ambaji Fair

गुजरात में अंबाजी के प्रसिद्ध भादरवी पूनम मेले के सेवा कैंपों में फिल्मों गानों पर डांस (फोटो: Video Grab)

दरअसल गुजरात के बनासकांठा में स्थित शक्तिपीठ आद्यशक्ति मां जगदंबा की बहुत ज्यादा मान्यता है। हर साल भादवा अंबाजी मेला भाद्रपद माह की पूर्णिमा (भादरवी पूनम) के आस-पास आयोजित होता है। इसी मेले के सेवा कैंप में फिल्मी गानों पर डांस की घटना सामने आई हैं।

End of Feed