'2017 से पहले 'मुन्ना भाई' जैसे लोगों का बोलबाला था...', CM योगी ने किस पर साधा निशाना?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने से होने वाले प्रदूषण की चिंताओं पर आतिशबाजी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाने पर प्रदूषण की बात होती है, लेकिन भ्रष्टाचार से सिस्टम को प्रदूषित करने वालों पर सवाल नहीं उठते। योगी ने 2017 से पहले की सरकारों पर त्योहारों में दंगों और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। कार्यक्रम में 1,146 युवाओं को नियुक्ति पत्र और 4,300 किसानों को 215 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर उठने वाली प्रदूषण की चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आतिशबाजी का बचाव करते हुए कहा कि जब लोग त्योहार मनाते हैं तो प्रदूषण की बात होने लगती है, लेकिन पूरे सिस्टम को भ्रष्टाचार से प्रदूषित करने वालों पर कोई सवाल नहीं उठाता। सीएम योगी ने कहा कि दिवाली पर लोगों ने धूमधाम से त्योहार मनाया और पटाखे फोड़े, इसमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदूषण को भी कम किया जाएगा।

cm yogi (3)

पटाखों से प्रदूषण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी प्रतिक्रिया। PTI

सीएम योगी बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1,146 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों (Junior Assistants) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की।

End of Feed