'यूपी के लिए अभिशाप है सपा', गोंडा में CM योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला; गिनाईं पुरानी सरकार की नाकामियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को यूपी के लिए ‘अभिशाप’ बताते हुए पिछली सरकार पर खाद्यान्न घोटाले, अपराध, धार्मिक आयोजनों में बाधा और नकल माफिया को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने अपनी सरकार के विकास और कानून-व्यवस्था के कामकाज का भी जिक्र किया।

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को उत्तर प्रदेश के लिए ‘अभिशाप’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी जब भी सत्ता में आई, प्रदेश में अव्यवस्था और अराजकता बढ़ी।

yogi adityanath (3)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना। PTI

योगी आदित्यनाथ गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 69 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पिछली सपा सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई आरोप लगाए।

End of Feed