'माननीय सदस्य! यह सदन की संपत्ति है इसे मत तोड़िए', लोकसभा में राहुल गांधी ने बेंच को ठोका तो बिड़ला ने टोका, Video

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि ट्रंप ने झूठ बोला है। शायद ट्रंप ने 29 बार यह दावा किया कि उन्होंने (भारत और पाकिस्तान के बीच) मध्यस्थता करवाई।’ उनका कहना था, ‘सबसे दिलचस्प बात है कि पूरे भाषण में चीन शब्द नहीं बोला।

Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकार ने वायु सेना के पायलटों के हाथ बांध दिए थे और उन्हें लड़ने के लिए भेज दिया। मोदी सरकार को घेरने के दौरान राहुल काफी 'जोश' में दिखे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर के लंच पर गुस्सा जाहिर करते हुए राहुल ने मेज को जोर से ठोका। इस पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'मान्यवर! यह सदन की संपत्ति है, इसे मत तोड़िए।' इस पर राहुल गांधी ने कहा कि 'सॉरी सर, गलती हो गई।'

rahul gandhi

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते राहुल गांधी। तस्वीर-ANI

पीएम ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया-राहुल

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान स्पष्ट रूप से यह नहीं बोल सके कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्यस्थता संबंधी दावा झूठा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, जबकि सबको पता है कि पाकिस्तान के पीछे चीन का हाथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में यह स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा। उन्होंने लोकसभा में, ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए यह भी कहा कि भारत ने ‘पाकिस्तान की नाभि पर’ वार किया है।

End of Feed