Y Puran Kumar Suicide: परिवार ने नहीं दी पोस्टमार्टम की अनुमति, 2001 बैच के IPS अधिकारी ने कर ली थी इन कारणों से आत्महत्या

IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार ने उनके शव के पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार की देखरेख में जांच को तेज करने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। पने सुसाइड नोट में IPS ने वरिष्ठों द्वारा जाति-आधारित भेदभाव, उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान का आरोप लगाया था।

IPS officer Y Puran Kumar death case: 7 अक्टूबर को आत्महत्या करने वाले दलित IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार ने उनके शव के पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी है। अब जिससे हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन मुश्किल में पड़ गया है। 2001 बैच के इस अधिकारी के पास अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का पद भी था। अपने सुसाइड नोट में, उन्होंने अपने वरिष्ठों द्वारा जाति-आधारित भेदभाव, उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान का आरोप लगाया था।

puran

चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने IPS सुसाइड मामले पर जानकारी दी। (ANI)

परिवार पोस्टमार्टम को राजी नहीं

आज सुबह ऐसी खबरें आईं कि परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया है। बाद में, चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाताओं को बताया कि पोस्टमार्टम केवल परिवार की सहमति से ही किया जाएगा। हुड्डा ने कहा, 'फिलहाल मैं बस इतना ही बता सकता हूं।'

End of Feed