चीन का ही जैविक हथियार था 'कोरोना': वुहान के रिसर्चर का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहते हैं भारत के हेल्थ एक्सपर्ट

covid-19 Virus: वुहान के रिसर्चर ने दावा किया है कि चीन ने कोविड-19 को जैविक हथियार के रूप मे इस्तेमाल किया था। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रिसर्चर ने कोरोनावायरस को लेकर दावा किया है कि कोविड-19 का वायरस, चीन ने जैव हथियार यानी बॉयो-वेपन के तौर पर तैयार किया गया था।

covid-19 Virus: बीते 4 सालों से दुनियाभर में लोगों ने कोरोना वायरस का सामना किया है । भारत में बहुत से लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हुई है और आज भी हर रोज कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से यह चर्चा सामने आई है कि आखिर कोरोना का जन्म कब और कहां हुआ था।

Corona Virus

अब चीन के वुहान के एक रिसर्चर ने इस बात का खुलासा किया है कि चीन ने जानबूझकर कोरोनावायरस को जैविक हथियार के तौर पर तैयार किया था। वुहान के रिसर्चर के बड़े खुलासे पर भारत के हेल्थ एक्सपर्ट की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यह दावा भारत के वैज्ञानिकों की तरफ से बहुत पहले से ही किया जा रहा था की चीन ने बड़ी साजिश के तहत ऐसा किया है। बता दें, वुहान के रिसर्चर ने दावा किया है कि चीन ने कोविड-19 को जैविक हथियार के रूप मे इस्तेमाल किया था। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रिसर्चर ने कोरोनावायरस को लेकर दावा किया है कि कोविड-19 का वायरस, चीन ने जैव हथियार यानी बॉयो-वेपन के तौर पर तैयार किया गया था।

End of Feed