WFI Election: भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव छह जुलाई को, रिजल्ट भी आएगा उसी दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2023, 10:42 PM IST

WFI Election News: निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में घोषणा की कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बहुप्रतीक्षित चुनाव छह जुलाई को होंगे।

घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को चुनाव प्रक्रिया को गति देने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के एक दिन बाद हुई है।यह भी सूचित किया गया कि चुनाव के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

Brij Bhushan Sharan Singh_WFI Election

ब्रजभूषण सिंह

निर्वाचक मंडल के गठन के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो-दो नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है और 22 जून तक समीक्षा पूरी कर ली जाएगी, प्रत्येक राज्य इकाई दो प्रतिनिधि भेज सकती है और प्रत्येक प्रतिनिधि का एक वोट होगा। इस तरह डब्ल्यूएफआई चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल में 50 वोट होंगे। लेकिन पता चला है कि डब्ल्यूएफआई द्वारा पूर्व में भंग की गई कुछ राज्य इकाइयों ने भी चुनाव में भाग लेने का दावा पेश किया है।

End of Feed