प्रदर्शन पर अड़े पहलवानों को किसानों का फुल सपोर्टः बोले टिकैत- लड़कियां हारेंगी नहीं, राष्ट्रपति से मिलेगी खाप

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 1, 2023, 05:31 PM IST

Wrestlers Protest: दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शन पर अड़े रेसलर्स के आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से गुरुवार को आहूत देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक्शन को लेकर अड़े प्रदर्शनरत पहलवानों को किसानों और खाप पंचायतों का भरपूर समर्थन मिला है। गुरुवार (एक जून, 2023) को किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि लड़कियां हारेंगी नहीं। यह लड़ाई लड़ी जाएगी, क्योंकि खाप पंचायत का एक प्रतिनिधि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सरकार से इस संबंध में भेंट करेगा।

गुरुवार (एक जून, 2023) को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शोरम गांव में हुई खाप महापंचायत में उन्होंने कहा, "हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कह रहे हैं। यहां बहुत सारे फैसले हुए...फैसला तो यहां का सुरक्षित रख लिया गया, पर यह जरूर रहा कि राष्ट्रपति से मिलेंगे। पंचायत ने कहा कि राष्ट्रपति से खाप प्रतिनिधि मिलेंगे और कुरुक्षेत्र (हरियाणा में) में कल फैसले होंगे। यह लड़ाई लड़ी जाएगी...यह खाप पंचायत और लड़कियां हारेंगी नहीं, यह लड़ाई लड़ी जाएगी और उनके साथ अन्याय नहीं होगा।" दरअसल, बाल्यान खाप के मुखिया और भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने यह खाप महापंचायत बुलाई, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से खापों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

End of Feed