Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन! बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई के खिलाफ केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 11:15 PM IST

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का रविवार को बलपूर्वक अंत करते हुए दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए हिरासत में ले लिया।

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने तथा सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर हिरासत में लिया।

wrestlers protest, delhi police

पहलवानों का प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

End of Feed