Wrestler Protest: अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान, 15 जून तक नहीं होगा आंदोलन, जानिए खेल मंत्री के साथ किस बात पर बनी सहमति

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 06:47 PM IST

Wrestler Protest: महिला पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh,) की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवानों से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात की। बैठक के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि हम 15 जून तक कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। सरकार ने जांच के लिए समय मांगा है।

Wrestler Protest Update: यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग को महीने भर से अधिक समय से आंदोलन कर रहे महिला पहलवानों ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर के अनुरोध पर पहलवानों ने कहा कि 15 जून तक कोई आंदोलन नहीं होगा। साक्षी मलिक ने कहा कि हम 15 जून तक कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। सरकार ने समय मांगा है, पुलिस जांच के लिए 15 दिनों का समय दिया है। बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी कुछ मुद्दों पर बात हुई। गौर हो कि गतिरोध खत्म करने के लिए अनुराग ठाकुर ने यह बैठक बुलाई थई क्योंकि पहलवान इस बात पर अड़े हुए थे कि वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाता जिस पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद बोल बजरंग पुनिया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की। सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि 15 जून से पहले पुलिस जांच पूरी कर ली जाएगी। हमने अनुरोध किया है कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। अगर 15 जून तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे।

End of Feed