Hydrogen Train: भारत में तैयार दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन: 8 कोच और 110 किमी की रफ्तार, रेलवे में बड़ा बदलाव

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार है, 10 कोच, 2600 यात्रियों की क्षमता, धुएं की जगह निकलेगी सिर्फ पानी की भाप और इसकी शुरुआत जींद-सोनीपत रूट से होगी।

भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन अपने साथ मौजूद हाइड्रोजन से खुद बिजली बनाकर चलेगी। इसमें न डीजल जलेगा, न कोयला और न ही ओवरहेड बिजली लाइन की जरूरत होगी। हाइड्रोजन और हवा में मौजूद ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली बनेगी, जिससे ट्रेन चलेगी। इस प्रक्रिया में केवल पानी की भाप और गर्मी निकलती है। यानी यह ट्रेन लगभग शून्य प्रदूषण के साथ पर्यावरण अनुकूल सफर का नया अध्याय लिखेगी।

Indian Hydrogen Train

दुनिया की सबसे बड़ी क्षमता वाली हाइड्रोजन यात्री ट्रेन भारत में तैयार

99% ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण के बाद अगला बड़ा कदम

पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेलवे ने अपने 99 प्रतिशत से अधिक ब्रॉडगेज नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिससे डीजल पर निर्भरता काफी कम हुई है। अब रेलवे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए हाइड्रोजन तकनीक को अपनाने जा रहा है। यह ट्रेन बिजली खुद तैयार करेगी और बाहरी बिजली आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहेगी।

End of Feed