पूरी दुनिया ने AI Impact Summit में भारत की क्षमता की दिल खोलकर की तारीफ, बोले पीएम मोदी

पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

AI Impact Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में पूरे विश्व ने भारत की क्षमता की दिल खोलकर सराहना की, जिससे यह साबित होता है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के युवा प्रतिभाओं की सोच मानवता के लिए बेहद लाभदायक होगी। पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

PM Modi At AI Summit

AI Impact Summit में पीएम मोदी

पूरे विश्व ने भारत की क्षमता की दिल खोलकर सराहना की

पीएम मोदी ने लिखा, दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक एआई समिट में पूरे विश्व ने भारत की क्षमता की दिल खोलकर सराहना की। इससे यह साबित होता है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे युवा प्रतिभाओं की सोच पूरी मानवता के लिए बेहद लाभदायक होगी।

End of Feed