लाहौर में विश्व पंजाबी सम्मेलन, पंजाब के CM भगवंत मान को वीजा देने पर क्या बोला पाकिस्तान

Bhagwant Mann Pakistan Visa: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता से भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में खान ने कहा कि अगर मान पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी।

Bhagwant Mann Pakistan Visa: लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लाहौर आना चाहते हैं, तो वह उन्हें वीजा देने पर विचार करेगा। इस बयान के बाद अब सबकी नजरें नई दिल्ली पर टिकी हैं कि क्या भारत सरकार सीएम मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देगी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता में यह बात कही।

Bhagwant Mann PTI

भगवंत मान (फोटो साभार- PTI)

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता से भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में खान ने कहा कि अगर मान पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि भारत सरकार मान को जाने की अनुमति देती है या नहीं, यह पूरी तरह अलग मामला है।

End of Feed