PM Modi की तीसरी जीत से वर्ल्ड लीडर्स गदगद, मालदीव के राष्ट्रपति समेत दुनिया भर से आई बधाई

PM Narendra Modi: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, मैं दोनों देशों की साझी समृद्धि और स्थिरता के लिए और साझे हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं।

PM Narendra Modi: लोसकभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार एनडीए ने बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भले ही चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 240 सीट ही मिली हों, लेकिन उसके नेतृत्व वाले NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लगातार तीसरी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को दुनियाभर से बधाई मिल रही है।

PM Modi

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' सहित विश्व के तमाम नेताओं ने आम चुनावों में एनडी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। दुनिया भर के नेताओं ने उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।

End of Feed