आज लोकसभा में होगी महिला आरक्षण बिल पर चर्चा;पीएम मोदी करेंगे संबोधित,बताएंगे रोडमैप

Women's Reservation Bill: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।

केंद्र सरकार आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा में बोलते हुए वे सांसदों के सामने इस विधेयक को लागू करने का विस्तृत रोडमैप पेश कर सकते हैं। संसदीय सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन की समय-सीमा, परिसीमन प्रक्रिया और आगामी जनगणना से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।

Women Reservation Bill

महिला आरक्षण विधेयक।

पीएम मोदी करेंगे संबोधित

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण संशोधन बिल पर 16 अप्रैल को लोक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Women Reservation) बोलेंगे। पीएम मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम और महिला आरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। गृह मंत्री अमित शाह महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर चर्चा का जवाब देंगे। लोक सभा में सोलह और सत्रह अप्रैल को चर्चा होगी और 17 अप्रैल को लोकसभा में वोटिंग होगी।

End of Feed