'बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को झट से पहचान लेती हैं महिलाएं', महिला विधेयक पर चर्चा के दौरान ये क्यों बोलीं प्रियंका

Parliament Special Session: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Parliament Special Session: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातों से ऐसा प्रतीत हुआ कि भाजपा ही महिला आरक्षण की चैंपियन, प्रस्तावक और सबसे बड़ी समर्थक रही है, जबकि उन्होंने यह कहा कि उन्हें इसका श्रेय नहीं चाहिए है। उन्होंने कहा कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं। थोड़ी सावधानी बरत लीजिए। पकड़े जाएंगे।

Priyanka Gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

'कांग्रेस अधिवेशन में महिलाओं से जुड़ा प्रस्ताव हुआ था पारित'

महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के दौरान प्रियंका ने कहा, ''1928 में मोतिलाल नेहरू ने एक रिपोर्ट तैयार की थी और उन्होंने 19 मूल अधिकारों की सूची बनाई थी। 1931 में सरदार पटेल की अध्यक्षता में कराची अधिवेशन में इस प्रस्ताव को पारित किया गया और वहीं से महिला का समान अधिकार राजनीति में शामिल हुआ। उसी समय वन वोट, वन सिटिजन, वन वैल्यू का सिद्धांत भी हमारी राजनीति में शामिल हुआ।''

End of Feed