LoC पर तैनात जवानों की कलाइयों पर बहनों ने बांधी राखी, सैनिकों के शौर्य-पराक्रम को किया सलाम

जवानों ने बहनों से वादा किया कि वे हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा करेंगे। जवानों ने महिलाओं को उपहार भी दिए। परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर सैनिकों को राखी बांधते हुए महिलाओं ने उन्हें सलामती का आशीर्वाद दिया। सैनिकों ने बहनों को मिठाई खिलाते हुए उपहार दिए।

Women tie rakhis to soldiers in Akhnoor : राखी के दिन सीमा की सुरक्षा में डंटे जवानों की कलाई राखी के बगैर सूनी न रह जाए इसके लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब रहने वाली महिलाओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी है। महिलाओं ने जवानों के शौर्य-पराक्रम और उनके बलिदान को याद किया। ये महिलाएं जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में आईं और जवानों को राखी बांधीं। बहनों का ये स्नेह एवं प्रेम देखकर सैनिक भी भावविभोर हो गए।

rakhi

जवानों को राखी बांधतीं महिलाएं। तस्वीर-PTI

जवानों ने देश की रक्षा का संकल्प दोहराया

End of Feed