अल नीनो का दिखेगा 'महा-रूप': फरवरी 2027 तक बने रहने की 100% संभावना, इस बार कैसी रहेगी भारत में ठंड?

WMO El Nino Warning India: डब्ल्यूएमओ का कहना है कि प्रशांत महासागर में रिकॉर्ड गर्मी के कारण अल नीनो फरवरी 2027 तक जारी रहने की लगभग 100% संभावना है।

El Nino Forecast 2026-2027: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने एक अभूतपूर्व और गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो (El Nino) अपनी पूरी ताकत के साथ स्थापित हो चुका है। इसके फरवरी 2027 तक लगातार जारी रहने की संभावना लगभग 100% है। डब्ल्यूएमओ के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब मौसम नेटवर्क की भविष्यवाणियों में इतनी मजबूत एकरूपता देखी गई है।

अल नीनो का दिखेगा 'महा-रूप': फरवरी 2027 तक बने रहने की 100% संभावना, इस बार कैसी रहेगी भारत में ठंड?

अल नीनो का दिखेगा 'महा-रूप': फरवरी 2027 तक बने रहने की 100% संभावना, इस बार कैसी रहेगी भारत में ठंड?

मध्य-पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के जल की सतह का तापमान (SST) सामान्य से बहुत अधिक हो चुका है। 'नीनो 3.4 इंडेक्स' जो मई-जुलाई 2026 में +1.5°C ऊपर था, वह अगस्त के मध्य तक बढ़कर +2.2°C से +2.6°C तक पहुंच गया है। समुद्र के भीतर उप-सतह (subsurface) का तापमान सामान्य से 8°C तक अधिक दर्ज किया गया है, जो इस आपदा के और मजबूत होने का स्पष्ट संकेत है।

End of Feed