पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा, जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाऊंगा, बोले नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी और मुझ पर इतना विश्वास दिखाया। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा....

Pralhad Joshi: नव नियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि वे इस कर्तव्य को पूरी विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद जोशी ने कहा, प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताया है और मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी विनम्रता और दृढ़ जिम्मेदारी की भावना के साथ इस कर्तव्य को पूरा करूंगा।

Pralhad Joshi.

प्रह्लाद जोशी

मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं...

प्रह्लाद ने कहा, मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी और मुझ पर इतना विश्वास दिखाया। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा और इस विभाग में उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा। पूर्ण समर्पण, विनम्रता और ईमानदारी के साथ, मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की दिशा में काम करूंगा। मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।

End of Feed