AI Summit में हुई गड़बड़ी पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, जारी किया बयान; उत्साह में गलत जानकारी का दिया हवाला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विश्वविद्यालय में संचार की प्रोफेसर नेहा सिंह ने मंगलवार को डीडी न्यूज को ओरियन नामक एक रोबोटिक डॉग को दिखाते हुए कहा था कि इसे’ गलगोटिया विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस द्वारा विकसित किया गया है।

Galgotias University: निजी क्षेत्र के गलगोटिया विश्वविद्यालय ने ’इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान चीन में निर्मित ’रोबोटिक डॉग’ के प्रदर्शन को लेकर ’असमंजस’ की स्थिति पैदा होने के लिए बुधवार को माफी मांगी। विश्वविद्यालय ने कहा कि उसके पवेलियन में मौजूद उसके एक प्रतिनिधि को इस रोबोटिक उत्पाद के बारे में ’सही जानकारी’ नहीं थी और उसने चीन में बने रोबोटिक डॉग को विश्वविद्यालय का नवोन्मेष बताया, जो सही नहीं था।

Galgotias robot

रोबोट विवाद पर गलगोटियाज यूनिवर्सिटी की सफाई (Photo: Facebook.com/GalgotiasUniversity)

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मांगी माफी

इसमें कहा गया है- हम, गलगोटिया विश्वविद्यालय, हाल ही में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में हुई गड़बड़ी के लिए अत्यंत क्षमा चाहते हैं। पवेलियन में मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी जानकारी नहीं थी। कैमरे के सामने आने के उत्साह में उन्होंने गलत जानकारी दे दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था।

End of Feed