महाराष्ट्र में किसानों का ऋण माफ करेगी राज्य सरकार, CM देवेंद्र फड़णवीस ने की बड़ी घोषणा

फड़णवीस ने कहा है कि उनकी सरकार 30 जून 2026 तक राज्य में किसानों का ऋण माफ करेगी। यह ऋण माफी सरकार द्वारा कठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी। कमेटी यह रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाली है। सीएम ने कहा कि चुनाव के समय उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र के किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था।

Maharashtra Farmers: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य के किसानों के हित में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। फड़णवीस ने कहा है कि उनकी सरकार 30 जून 2026 तक राज्य में किसानों का ऋण माफ करेगी। यह ऋण माफी सरकार द्वारा कठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी। कमेटी यह रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाली है। सीएम ने कहा कि चुनाव के समय उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र के किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था और उसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस। तस्वीर-ANI

कृषि ऋण माफी के लिए प्रदर्शन कर रहे कडू

बता दें कि प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता कडू कृषि ऋण माफी के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका ट्रैक्टर मार्च सोमवार को यहां चंदूर बाजार से शुरू हुआ था और मंगलवार शाम नागपुर पहुंचने से पहले वर्धा में रुका। फडणवीस ने कहा, ‘दोनों उपमुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे और अजित पवार) बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मैंने सभी से आग्रह किया है कि कोई अड़ियल रुख न अपनाएं। हमें किसानों के हित में काम करना चाहिए। राज्य सरकार किसानों के साथ है और हम आज की बैठक में उनके लिए बेहतर समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।’

End of Feed